ताजा खबर
मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||    T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11   ||   

IOS 15 अपडेट में आई गलतियां, iPhone 13 के उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना

मुंबई, 29 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)    अभी हाल ही में आए iPhone के नए सॉफ्टवेयर अपडेट IOS 15 में  नई गलतियों का पता चला है,  ऐसा अक्सर ही नए अपडेट के साथ देखने को मिलता है। पर एप्पल जैसी बड़ी कंपनियों से यह उम्मीद नहीं की जा सकती। कई दिनों के बीटा टेस्टिंग के  बाद ही उपभोक्ताओं को अपडेट दिए जाते हैं पर इस बार इस बड़ी कंपनी से भी यह गलती देखने को मिल रही है।
 
कुछ उपभोक्ताओं ने  सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ शिकायत करते हुए यह बताया कि इस नए अपडेट के साथ iPhone 13 में नॉइज़ कैंसिलेशन का फीचर अब काम नहीं कर रहा है। नॉइज़ कैंसिलेशन का फीचर शुद्ध और साफ आवाज दूसरी तरफ पहुंचाने में मदद करता है,  जैसे कि किसी भीड़ भाड़ वाली जगह में भी आसानी से बात की जा सके। एप्पल ने फेसटाइम के लिए एक नॉइज़ कैंसलेशन फीचर जोड़ा था जिसे "वॉयस आइसोलेशन" कहा जाता है। यह सुविधा स्पष्ट रूप से केवल वीडियो कॉल तक ही सीमित है और सेलुलर कॉल के साथ काम नहीं करती है।
 
हालांकि यह अपडेट बाकी के फोनों में जैसे iPhone 12, iPhone 11, Iphone xr आदि फोनों में अच्छे से काम कर रहा है। 
 
एप्पल ने अभी तक एक फिक्स जारी नहीं किया है।  सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ता ने पुष्टि की कि उन्होंने एप्पल के अधिकारियों के साथ बातचीत की और इंजीनियर इस पर काम कर रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने इस बात का खुलासा करने से इनकार कर दिया है कि यह सॉफ्टवेयर की समस्या है या हार्डवेयर की।एप्पल आने वाले हफ्तों में एक फिक्स जारी कर सकता है।

Posted On:Wednesday, December 29, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.